तो आने वाली तारीख 2 मार्च से मुस्लिम लोगों या मुस्लिम धर्म को मानने वाले लोगों के लिए एक अहम दिन की शुरुआत होने वाली है जिसको आम तौर पर रमजान या रमादान (Ramadan) भी कहते है यह मुसलमान समुदाय के लिए एक बहुत जरूरी दिन के रूप में देखा जाता है पर ऐसा क्यों आखिर ऐसा क्या है खास जिसकी वजह से यह दिन बन जाता है खास और क्या है मुख्य बात जिसको ध्यान रखना है इस 2025 में आ रहे रमजान में..!

पहले यह जान लेते है कि रमजान या (Ramadan) रमादान क्या है?
Table of Contents
रमजान का महीना मुस्लिम लोगों के लिए जरूरी दिनों में से एक हैं इस महीने में मुसलमान रोजा रखना शुरू करते है जिसे आप और मै आम तौर पर उपवास भी कहते है बात रही ऐसा क्यों करते है क्योंकि इस्लाम धर्म के अंदर ध्यान से देखा जाए तो हम पाते है इस्लाम के कुल पांच पिलर है या पांच मुख्य स्तंभ या मुख्य नियम या मुख्य बात जिसमें से रमजान भी एक हिस्सा है इसका..!
रमजान के महीने में उपवास या रोजा रखने से एक शुद्धिकरण की प्रक्रिया या विधि का निर्वाण ये लोग करते है जिससे तन के साथ साथ मन भी शुद्ध रह सके..
रमजान या रमादान (Ramadan) में रोजा क्यों रखते है?
यह काफी जरूरी है कि रमजान का महीना जब भी शुरू होगा इन्हें अन्ना जल का त्याग कर उपवास रखना पड़ेगा जिसका साफ मकसद है लोगो की आत्मा का शुद्ध होना इस महीने को काफी अत्यंत महत्वपूर्ण भी इसलिए ही माना जाता है क्योंकि लोगों की आत्मा का शुद्धिकरण होकर वह अपने अल्लाह के पास जाने का अर्थात आत्मिक रूप से निकट होना मुख्य कारण होता है..
2025 के रमजान या रमादान (Ramadan) में क्या करे?
इस साल का रमजान भी बाकी साल के जैसा ही है नियमों में कोई अंतर नहीं है पर इस बात का ध्यान रखना है रोजा दैनिक या नियमित रूप से करना है और सुबह सूरज के निकलने के बाद से सूरज के ढलने तक उपवास कायम करना ही करना है.
रोजाना जितने समय के आपके नमाज पढ़ने का नियम हैं उसमें देरी न हो और ध्यानपूर्वक दिल से नमाज पढ़े
इस महीने में विशेष तौर पर जितने अच्छे काम हो सके उतने अच्छे काम किए जाने चाहिए जैसे गरीबों को दान देना, गरीबों को खाना खिलाना, नेक काम करना, जिम्मेदार होना, अगर कोई जिम्मेदारी है तो उसे नियमित तौर पर निभाना और हा याद रहे कि आप अपनी इच्छा से रमजान रख रहे है तो मुख पर खुशी भी हो

2025 के रमजान पर क्या ना करे?
कुछ गलतियों से आपको दूर रहना है जिसमें सबसे पहले आता है अगर आप एक ऐसे आदमी या व्यक्ति में से आते है जिसे धूम्रपान करने या सिगरेट या शराब आदि जैसी चीजों का लत है इस पावन महीने के समय इनका सेवन करना छोड़ दे , साथ ही अगर आप शादीशुदा है या नहीं भी है तो शारीरिक संबंध जैसी चीजों का परहेज करे ऐसी गलतियां भूल से भी ना हो..!!
2025 रमजान या (Ramadan) रमादान के आखिरी 10 दिन?
रमजान के इस महीने के लास्ट के या आखिरी के 10 दिन सबसे ज़्यादा जरूरी माना जाता है या यूं भी कहा जा सकता है को आखिरी 10 दिन के एक रात का महत्व इतना है कि हजारों महीने से ज्यादा महत्वपूर्ण है यह 10 दिनों की 10 रात जिसे हम कद्र की रात (शब ए कद्र) के नाम से भी जानते है अब इससे साफ जाहिर हो जाता है कि अगर इन 10 रातों को कीमत ज्यादा है तो इस समय और नियम और इबादत का अनुसरण नेक दिल और प्रेम भाव से होना चाहिए..!!
और जा शब ए कद्र (कद्र की रात) को लैलतुल कद्र भी कहा जाता है
2025 के रमजान के आखिरी दिन क्या होता है?
तो 2025 रमजान के आखिरी दिन रात्रि में ईद का चांद निकलता है जिस दिन को एक पर्व की तरह मनाई जाती है खुशियां बांटो हसो खेलो, मिठाइयां खाओ, और नए कपड़े पहने और छोटे बच्चों को भेंट स्वरूप तो ईदी भी मिलती है..!!
कौन रोजा रख सकता है रमजान के महीने में?
सभी रख सकते है विशेषकर मुस्लिम लोग और बाकी लोग भी जरूरी नहीं है ईद है तभी रखे रोजा या उपवास रखने से शरीर की शुद्धता बढ़ती है
कौन रमजान में रोजा नहीं रख सकता है?
वैसे तो मुस्लिम में सभी को रखना होता है पर मान लो कोई गर्भवती महिला है जिसकी स्थिति अभी रखने की नहीं है तो वो बाद में रख सकती है और यही बात किसी भी बुजुर्ग व्यक्ति और यात्री आदि पर भी लागू होती है
रमजान में फिदा क्या होता है?
आमतौर पर इसे दान के रूप में भी देखा जाता हैं पर कोई व्यक्ति अगर रोजा किसी कारणवश नहीं रख पाता है तो वो बाद में कर सकता है जिसे अक्सर फिदा कहते है!
रमजान में सेहरी क्या है?
सुबह सूरज के उगने से पहले का भोजन की तरह होता है!!
रमजान में इफ्तार क्या होता है?
रमजान के महीने में सूरज डूब जाने के बाद का भोजन इफ्तार कहलाता है!!
रमजान के दौरान कुरान का महत्व?
बहुत ज्यादा है महत्व यह एक धार्मिक किताब है मुस्लिम की जो इस महीने में तो आवश्यक है!!